राजस्थान के रेगिस्तान में एक बार फिर कुदरत का करिश्मा देखने को मिला है। बाड़मेर-सांचौर बेसिन के एक खेत में बोरवेल की खुदाई के दौरान अचानक पानी की जगह क्रूड ऑयल (Crude Oil) निकल आया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और किसान की किस्मत रातों-रात बदलने की चर्चाएं तेज हैं।