इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है. लेकिन अब एक बार फिर मामले में नया मोड़ आया है. इस सनसनीखेज मामले में नई मिस्ट्री गर्ल का नाम सामने आया है. राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने बताया कि अलका, सोनम की सबसे करीबी दोस्त है. राजा के परिवार को शक है कि इस हत्याकांड में अलका भी शामिल हो सकती है. इसके साथ ही राजा के परिवार ने सोनम के नार्को टेस्ट की मांग की है, ताकि हत्या की पूरी सच्चाई सामने आ सके. राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने कहा, 'अलका, सोनम की बेहद करीबी दोस्त है. हमें शक है कि वह इस हत्याकांड की साजिश में शामिल हो सकती है. पुलिस को उसकी गहन जांच करनी चाहिए.' राजा के परिवार ने अलका से भी पूछताछ की मांग की है. उनका कहना है कि पक्की सहेली होने के नाते हो सकता है अलका को इस हत्या की योजना के बारे में पहले से सब पता हो. इतना ही नहीं राजा रघुवंशी का भाई सचिन रघुवंशी ने कहा, " 8 दिन के रिमांड में उसने बताया नहीं कि उसने मारा क्यों? तो दो दिन में वो क्या बताएगी? इसलिए मैं मांग कर रहा हूं कि नारकोटिक्स की जांच की जाए। नारकोटिक्स जांच में पता चल जाएगा जो इसके पीछे छुपा हुआ है जिसको वो बचा रही है। मेरा सरकार से यही अपील है कि इसका नारकोटिक्स की जांच की जाए...इस केस में और भी लोग हो सकते हैं
वहीं राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा, "वो दो दिन में कुछ न कुछ तो बताएगी ही क्योंकि वो गुमराह बहुत ज्यादा कर रही है। उसे पूरी सच्चाई बतानी चाहिए। जब तक वो ये नहीं बताएगी कि उसने राजा को क्यों मारा तब तक उसे हिरासत में रखना चाहिए।"
हालांकि राजा के भाई विपिन ने कहा, 'सोनम के साथ अलका का व्यवहार भी संदिग्ध लग रहा था.' हालांकि, मेघालय पुलिस ने अभी तक अलका की भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, विशेष जांच टीम इस नए सुराग की जांच में जुट गई है. अलका की एंट्री ने इस हत्याकांड की गुत्थी को एक नए मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है. पुलिस मामले में अलका की भूमिका की पड़ताल में जुट गई है.