अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई से खुश उत्तर प्रदेश के कुछ संगठनों ने आरोप लगाया है कि कुछ अफसर बूचड़खानों पर छापेमारी से पहले खबर लीक कर रहे हैं, जिससे अवैध रूप से जानवर काटने वाले स्लॉटर हाउस कानून की पकड़ से बच जा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्नाव के एक बड़े स्लॉटर हाउस में नगर निगम और पुलिस के अफसरों ने छापेमारी की, लेकिन उन्हें स्लॉटर हाउस में कुछ भी गैर कानूनी नहीं मिला।