पांच राज्यों में हुई चुनावी जंग में बीजेपी का प्रदर्शन भले ही सबसे बेहतर रहा हो लेकिन ट्विटर वॉर में बीजेपी को कांग्रेस ने मात दी है। जी हां इस पूरे चुनावी दौर में ट्विटर की दुनिया में सबसे ज्यादा कांग्रेसियों के चर्चे रहे, चाहे वो गोवा हो या यूपी। वहीं बात अगर पंजाब की हो तो वहां केजरीवाल इस जंग में सबसे आगे हैं।