कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं, जहां वे लगातार मोदी सरकार को निशाने पर ले रहे हैं. राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर संस्थाओं को कमजोर करने, विपक्ष को प्रताड़ित करने और फोन टैपिंग जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए हमला बोला लेकिन एक मुद्दा ऐसा रहा, जिस पर कांग्रेस नेता मोदी सरकार के स्टैंड से सहमत नजर आए और विदेशी धरती पर इसकी जमकर तारीफ भी की. रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख को राहुल गांधी ने सही बताया है।