मोरबी हादसे ने पूरे देश को बुरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे को लेकर विपक्षी दलों ने गुजरात की बीजेपी सरकार को घेरा। इतना नहीं विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान को याद दिला रहे हैं, जो उन्होंने साल 2016 में कोलकाता के फ्लाईओवर हादसे के बाद दिया था। वहीं, मोरबी हादसे पर राहुल ने ऐसा बयान दिया, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।