सोमनाथ मंदिर के एंट्री रजिस्टर में गैर-हिंदू के तौर पर नाम दर्ज होने को लेकर उठे विवाद पर राहुल गांधी ने अब बीजेपी को तगड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वो और उनका परिवार शिव भक्त है। इसके आगे उन्होंने बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि क्योंकि हम धर्म की दलाली नहीं करना चाहते इसीलिए इसका जिक्र नहीं करते हैं और हमें अपने धर्म को लेकर किसी से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।