यूपी के ‘एंटी रोमियो स्क्वॉड’ के विरोध करते-करते भगवान कृष्ण पर विवादित टिप्पणी करने वाले वकील प्रशांत भूषण की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रशांत भूषण के खिलाफ पहले ही दिल्ली और लखनऊ में केस दर्ज हो चुके हैं और अब भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर धावा बोल दिया। नोएडा में युवा मोर्चा से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता प्रशांत भूषण के घर पहुंचे और नारेबाजी की।