पूर्वांचल राज्य के गठन के लिए पूर्वांचल राज्य जनांदोलन के कार्यकर्ताओं ने कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्लेटफॉर्म नंबर सात पर लखनऊ इंटरसिटी को रोकने की कोशिश भी की। स्टेशन पर GRP और RPF के जवानों और संस्था के लोगों के बीच तकरीबन आधे घंटे तक धक्का मुक्की भी हुई।