प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज सकते हुए कहा कि बिहार में हालिया उथल-पुथल 'राज्य केंद्रित” घटना थी और इससे राष्ट्रीय स्तर पर कोई प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। प्रशांत किशोर के इस बयान के बाद कहा जा रहा है कि, उन्होंने नीतीश कुमार के पीएम बनने पर एक तरह से भविष्यवाणी कर दी है? सवाल यह भी उठता है कि, जिस तरह से बिहार के सीएम विपक्षी नेताओं से जा-जाकर मुलाकात कर रहे हैं, उससे क्या नीतीश कुमार विपक्ष की तरफ से पीएम पद के उम्मीदवार बन पाएंगे।