झांसी की सड़कों पर उस समय अफरातफरी फैल गई, जब अचानक सैकड़ों छात्र नारेबाजी करते हुए पालीटेक्निक से बाहर निकल आए। पूछताछ में पता चला कि ये लोग दूसरे जिलों के पॉलीटेक्निक कॉलेजों के छात्र हैं और झांसी पॉलीटेक्निक में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने आए थे। नाराज छात्रों का आरोप था कि पॉलीटेक्निक ने खेल भावना का सम्मान न करके उनकी बिना बात के हूटिंग की, ऐसे में खेलना संभव नहीं है। इसलिए वो खेल प्रतियोगिता का बहिष्कार करते हैं।