पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उस समय हालात बेकाबू हो गए जब एक प्रदर्शन में अंधाधुंध गोलीबारी हुई... इस गोली बारी ने पीओके को दहला कर रख दिया है... गोलीबारी में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई जबिक करीब 70 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं... आपको बता दें कि पीओके में एक प्रदर्शनकारी की शोकसभा में जुटे लोगों पर पाकिस्तानी आर्मी ने ताबड़तोड़ गोलयां बरसाईं.. रावलकोट व आसपास में प्रदर्शनकारियों व सुरक्षा बलों में हुई झड़प हुई ... इस डायरेक्ट एक्शन में 11 लोगों की जान चली गई... जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए.. यह झड़प मंगलवार को जेएएसी की तरफ से प्रस्तावित लॉकडाउन से पहले हुई... जिसके बाद जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ने पाकिस्तान की सेना और सुरक्षा बलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं...