1971 भारत बांग्लादेश युद्ध में शहीद हुए भारतीय और बांग्लादेशी जवानों की याद में बांगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि ये दुख की बात हैं कि कोई ऐसा देश भी है जो आतंकवाद को सपोर्ट करता है। साथ ही पीएम ने इस मौके पर 1971 की जंग में शहीद हुए जवानों के परिजनों के लिए 3 नई योजनाओं का भी ऐलान किया।