प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिनी यात्रा पर कुवैत पहुंचने पर बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने यह पहुंचते ही सबसे पहले 101 वर्ष के पूर्व नौकरशाह मंगल सैन हांडा से मिलने का वादा निभाया। उन्होंने रामायण और महाभारत को अरबी भाषा में प्रकाशित करने वाले अब्दुललतीफ अलनेसेफ और अरबी में इनका अनुवाद करने वाले अब्दुल्ला बैरन से भी मुलाकात की। पीएम मोदी के कुवैत दौरे से वहां रह रहे भारतीय काफी खुश नजर आ रहे हैं।