प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में है वो फ़्रांस के बाद अमेरिका के दौरे पर है। यहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई। पीएम मोदी ने इससे पहले अमेरिका पहुंचने के ठीक बाद ट्रंप सरकार में राष्ट्रीय खुफिया विभाग (डायरेक्टोरेट ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस) की निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों का भी अभिवादन किया।