30 जून की आधी रात को पीएम मोदी ने लोक सभा के सेंट्रल भवन से देश को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी एक राजनीतिक दल की विरासत नहीं है बल्कि सभी राजनीतिक दलों की सामूहिक विरासत है। इसके आगे पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी देश में आर्थिक एकीकरण सुनिश्चित करेगा और सभी राज्यों को करीब लाएगी साथ ही कहा कि देश अब एक नई दिशा को ओर बढ़ रहा है।