यूपी और उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय से संबोधन दिया। पीएम मोदी ने सबसे पहले देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने तीन संकल्प दोहराए, पहला, हमसे गलती हो सकती है, लेकिन गलत इरादे से काम नहीं करेंगे। दूसरा, हम परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे और तीसरा, हम जो भी करेंगे प्रामाणिकता के साथ करेंगे। सुनिए पीएम मोदी की स्पीच से ये मंत्र।