फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment: किस्त आज आएगी, शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?

Sat, 02 Aug 2025 08:03 AM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया किसानों के नाम संदेश दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा है " प्रिय किसान भाइयों और बहनों, हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हर योजना, हर निर्णय किसान हित में है और रहेगा। 2 अगस्त को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने जा रहे हैं। यह सिर्फ एक राशि नहीं, बल्कि आपके परिश्रम, त्याग और संकल्प को देश द्वारा दिया गया सम्मान और आदर है। देशभर से किसान साथी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से जुड़ने के लिए अपने संदेश भेज रहे हैं।  मैं भी पटना से इस कार्यक्रम से जुड़ूंगा, और आप भी अवश्य जुड़ें। यह कार्यक्रम आपके गांव में, सभी कृषि विज्ञान केंद्रों में, ICAR के संस्थानों में, कृषि विश्वविद्यालयों में और मंडियों में आयोजित किया जाएगा। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसान के स्वाभिमान और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका का उत्सव है। आइए, हम सब इस अभियान का हिस्सा बनें।

अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपको किस्त से लेकर कोई अन्य परेशानी होती है, तो आप योजना के हेल्पलाइन नंबर से मदद ले सकते हैं। किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं।

आपको बताते चलें कि, 1 दिसंबर 2018 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। तब से ये योजना लगातार जारी है और किसानों को इस योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये की सहायता राशि मिल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें