गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने वंशवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण पर विकास की जीत बताया है। शाह ने कहा कि यह पीएम मोदी की नीतियों, वंशवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण पर विकास की जीत है। गुजरात में बीजेपी लगातार छठी बार सरकार बनाने जा रही है लेकिन इस बार उसकी सीटों की संख्या में कमी आई है।