जम्मू में बिजली विभाग में स्थायी नियुक्ति नीति बनाने और बकाया वेतन जारी करने की मांग को लेकर कैजुअल कर्मी एक बार फिर सड़कों पर उतर आए। पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट प्रबंधन पर दबाव बनाने के लिए कैजुअल कर्मियों की ओर से निकाली गई रोष रैली में बड़ी संख्या में कर्मी शामिल हुए। इस रैली में कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगो को जल्द पूरा करने की चेतावनी दी ।