मंजन से लेकर साबुन-क्रीम और दवाइयों से लेकर दाल-चावल तक के उत्पादन से जुड़ी कंपनी पतंजलि ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी फूड पार्क शुरू कर दिया है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण मौजूद थे।