सुषमा स्वराज ने पासपोर्ट एक्ट के 50 साल पूरे होने पर देश को एक तोहफा दिया है। विदेश मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बताया कि 8 साल से कम और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए अब 10 फीसदी कम फीस देनी होगी। साथ ही ये जानकारी भी दी कि भारतीय पासपोर्ट अब हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में छपेंगे।