500 और 1000 रुपये के नोट बंद क्या हुए, पेट्रोल पंपों पर तुरंत ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। हालांकि पेट्रोल पंपों पर 10 दिसंबर तक 500 और 1000 रुपये के नोट चल सकते हैं, लेकिन भारी भीड़ उमड़ने की वजह से कई जगह हंगामे और हाथापाई के हालात बन गए। कोई किसी को समझाता दिखाई दिया तो कहीं पेट्रोल पंप वाले खुले रुपये मांगते दिखाई दिए। अगर 500 और 1000 रुपये के नोट ले लिए तो बचे रुपयों की वापसी की गारंटी में आनाकानी करते नजर आए। अमर उजाला डॉट कॉम की टीम ने दिल्ली के एक पेट्रोल पंप का जायजा लिया।