पंचेश्वर डेवलपमेंट अथॉरिटी डूब क्षेत्र में आने वाले हजारों लोगों की चिंताएं दूर करेगी। अमर उजाला से बातचीत में अथॉरिटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एके खरिया ने कहा कि महाकाली नदी पर पंचेश्वर में बनने वाले एशिया के सबसे बड़े डैम पर अत्याधुनिक तकनीक से निर्माण किया जाएगा। पर्यावरण समेत तमाम चिंताओं पर वैज्ञानिकों की टीम समाधान तलाशने में जुटी है।