कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान की हेकड़ी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पाकिस्तान की सेना ने कूलभूषण जाधव तक राजनयिक पहुंच दिए जाने से साफ इनकार कर दिया है। भारत लगातार जाधव मामले में काउंसलर एक्सेस की मांग कर रहा है। ऐसे में पाकिस्तान का ये रुख दोनों देशों के बीच तल्खी को और बढ़ा सकता है।