फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर एकजुट हुआ विपक्ष, राहुल गांधी ने परिवार से की बात

Fri, 22 Mar 2024 03:44 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पूरा विपक्ष एक बार फिर एकजुट हो गया है। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी पार्टियों ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर तीखा निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेताओं ने केजरीवाल के समर्थन में पोस्ट किया, विपक्ष ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को गलत बताया। इस बीच, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने सीएम केजरीवाल के परिवार से फोन पर बात की। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी केजरीवाल के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने गिरफ्तारी को गलत कदम करार दिया है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें