क्या अगली साल खुलेंगे मायावती के 'सियासी पत्ते'? आखिर किधर जाएंगी मायावती? क्या अपने दम पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी मायावती की BSP? जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनावों से पहले जितने राज्यों में विधानसभा के चुनाव होंगे, वहां पर मायावती फिलहाल अकेले ही सियासी मैदान में नजर आएंगी। इसमें इस साल होने वाले चार राज्यों के चुनावों में राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना शामिल हैं...