पिछड़ा वर्ग और विकलांग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने वराणसी के सर्किट हाउस में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मंत्रीजी ने विकास की बात तो की ही साथ ही, अधिकारियों को भी चेताया। मंत्रीजी ने सीधे-सीधे कहा कि, सरकार बदल गई है, तो अधिकारी अपने विचार बदल लें वरना दिक्कत आ सकती है।