फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले नीतीश कुमार का संदेश, देखें ये वीडियो

Sat, 01 Nov 2025 01:24 PM IST
आदर्श अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों के नाम एक भावनात्मक वीडियो संदेश जारी किया है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से जनता ने उन्हें लगातार बिहार की सेवा करने का अवसर दिया है और इस दौरान राज्य में विकास और सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता दी गई।

नीतीश कुमार ने कहा, “जब हमने शासन संभाला था, तब ‘बिहारी’ कहलाना एक अपमान माना जाता था। हमने ईमानदारी और पूरी मेहनत से काम किया। आज ‘बिहारी’ कहलाना गर्व की बात है।” उन्होंने दावा किया कि बिहार ने शिक्षा, सड़क, बिजली और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लिए समान रूप से काम किया है चाहे हिंदू हों या मुस्लिम, सवर्ण, पिछड़े, अति-पिछड़े, दलित या महादलित। “मैंने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया, केवल जनता की सेवा की है,” नीतीश ने कहा।

उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बिहार के विकास की कुंजी बताते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य दोनों जगह एनडीए की सरकार होने से विकास की रफ्तार तेज हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में अब कानून-व्यवस्था पहले से मजबूत हुई है।

नीतीश कुमार का यह वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे चुनावी माहौल में जनता से सीधे संवाद की कोशिश माना जा रहा है।

नीतीश के इस संदेश को चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें वे एक बार फिर “विकास और स्थिरता” के एजेंडे पर जनता का भरोसा जीतना चाहते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें