इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका दौरे पर वॉशिंगटन पहुंचे हैं। मंगलवार को नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि गाजा में शांति कायम रहने की कोई गारंटी नहीं है। ट्रंप का बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब नेतन्याहू को भी अपने गठबंधन के दक्षिणपंथी गुटों का भारी दबाव झेलना पड़ रहा है, जो गाजा में युद्धविराम को खत्म करने की मांग कर रहे हैं।