नीट की पुनर्परीक्षा आज हो रही है। केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर दिल्ली से नजर रखी जा रही है... कई जगहों पर परीक्षा में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है... अर्द्धसैनिक बल की भी तैनाती की गई है... इसी बीच केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले छात्रों से अपील की है... शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देशभर के छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं... उन्होंने छात्रों से बिना किसी डर और तनाव के परीक्षा देने की अपील की है... उन्होंने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानि कि (एनटीए), राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, शिक्षकों और छात्रों पर पूरा भरोसा है। शिक्षा मंत्री का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब नीट परीक्षा के पेपर लीक विवाद को लेकर लगातार चर्चा हो रही है... ऐसे माहौल में उन्होंने छात्रों से किसी भी तरह की चिंता से दूर रहकर परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की...