अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी- नासा ने आर्टेमिस II मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को चांद की तरफ पर भेजा है। नासा ने इन चार अंतरिक्ष यात्रियों को फ्लोरिडा में ट्रेनिंग देने के बाद अंतरिक्ष में भेजा है। इन यात्रियों में कमांडर रीड वाइसमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और कनाडाई जेरेमी हैनसेन शामिल हैं। इन सभी अंतरिक्ष यात्रियों का मिशन क्यों खास है? नासा इस मिशन से क्या हासिल करना चाहता है? जानिए इन सवालों के जवाब