फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम मतदाता तय करेंगे यूपी वेस्ट के नतीजे

Fri, 10 Feb 2017 12:55 PM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

यूपी के महासंग्राम में शनिवार यानि 11 फरवरी को पहले चरण का मतदान है। इस चरण में पश्चिमी यूपी के 15 जिलों की जिन 73 सीटों पर वोट डाले जाने हैं, वो यूपी की गद्दी पाने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि ये इलाका मुस्लिम बाहुल्य है। पश्चिमी यूपी में मुस्लिमों की कुल आबादी 26 प्रतिशत है। जिन 15 जिलों में चुनाव होने हैं उनमें शामली, बागपत, अलीगढ़, हापुड़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद और गाजियाबाद में मुस्लिमों की अच्छी खासी आबादी है। मुजफ्फरनगर और मेरठ के आसपास के इलाकों में मुस्लिमों की आबादी 35 से 45 प्रतिशत तक है। शायद इसी वजह से राजनीतिक दलों ने मुस्लिम उम्मीदवारों को ज्यादा तरजीह दी है। बीएसपी ने पश्चिमी यूपी की 140 विधानसभा सीटों पर 50 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं। दूसरी तरफ एसपी-कांग्रेस ने भी मुस्लिमों की ताकत को देखते हुए 42 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दी है। सबसे खास बात ये हैं कि पश्चिमी यूपी कुल 140 सीटों में 26 सीटें ऐसी है जहां एसपी और बीएसपी दोनों की तरफ मुस्लिम उम्मीदवार आमने-सामने हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें