फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai News: गंदगी, चूहे और एक्सपायर्ड फ्लेवर, कहीं ये आइसक्रीम आप तो नहीं खा रहे?

Thu, 09 Jul 2026 01:40 PM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

मुंबई के चर्चगेट स्थित मशहूर रुस्तम एंड कंपनी आइसक्रीम पार्लर पर महाराष्ट्र एफडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी, जीवित चूहे और मक्खियां, एक्सपायर्ड फ्लेवरिंग एजेंट, डेयरी उत्पादों के खराब रखरखाव और खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन पाए गए। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड फ्लेवर मौके पर ही नष्ट कराए गए और आइसक्रीम के नमूने लैब जांच के लिए भेजे गए हैं।

प्रारंभिक जांच में आइसक्रीम में मिल्क फैट तय मानकों से कम मिलने और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट सहित कई जरूरी दस्तावेजों की कमी भी सामने आई। एफडीए ने स्पष्ट किया है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि केवल किसी ब्रांड की लोकप्रियता सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ की गारंटी नहीं होती।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें