समाजवादी पार्टी में चल रहे दंगल के बीच मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी पार्टी की एकता में कोई बाधा ना डाले। कुछ लोग पार्टी तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी मेरे पास थो वो सब पार्टी को दे दिया और अब मेरे पास कार्यकर्ताओं के अलावा कुछ नहीं हैं। ना तो समाजवादी पार्टी नाम बदलेगी और ना ही चिह्न बदलेगी। मैं अपने साइकिल निशान को बचाने के लिये सब कुछ करने के लिये तैयार हूं। उन्होंने ये भी कहा कि रामगोपाल दूसरी पार्टी के अध्यक्ष से मिलकर हमारे खिलाफ साजिश कर रहे हैं।