फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Heavy Rain Fall Updates : MP में भारी बारिश ने बरपाया कहर, कई जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी !

Mon, 28 Jul 2025 03:01 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

मध्यप्रदेश में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। प्रदेश में कई मार्गों पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। रविवार को पहली बार 53 जिलों में अति भारी और भारी बारिश का रेड, ऑरेंज-यलो अलर्ट है। इंदौर-उज्जैन दोनों संभाग के सभी 15 जिलों में पहली बार एक साथ रेड और ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा बाकि जिलों में तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिन 28-29-30 और 31 जुलाई प्रदेश के कई इलाकों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, लो प्रेशर एरिया, दो मानसून ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना है। जिसका असर अगले 4 दिन और रहेगा यानी जुलाई की विदाई तेज बारिश के साथ होगी। 28-29-30 और 31 जुलाई अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, अगस्त की शुरुआत में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश के गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दितया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, निवाड़ी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, आगर, मंदसौर, नीमच, छिंदवाड़ा, सिवनी में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
देश भर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अब 28 जुलाई के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों से बिना काम के खुले में जाने से परहेज करने को कहा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें