पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों पर सीधा वार करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। लेकिन इस कार्रवाई से पहले ही मोदी सरकार ने देशभर में आम जनता के लिए एक बड़ी तैयारी शुरू कर दी थी ‘ऑपरेशन अभ्यास’। यह ऑपरेशन अभ्यास और कुछ नहीं, बल्कि मॉक ड्रिल है। आज शाम 4 बजे से देश मॉक ड्रिल की है, ताकि आम आदमी भी हर बड़े खतरे का सामना करने के लिए तैयार रहे।