सिमी के फरार आतंकियों और उनके एनकाउंटर के मामले पर मध्यप्रदेश की जेल मंत्री कुसुम मेहदेले ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये सारा मामला पुराना हो गया है। सीसीटीवी नहीं चलने की बात जब उनसे पूछी गई तो उन्होंने साफ कहा कि वो वहां नहीं थी,इसलिए उन्हें नहीं पता कि सीसीटीवी चल रहे थे या नहीं और वो कोई इंटरव्यूह नहीं देना चाहती। इतना कहकर मंत्रीजी चलती बनी।