फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम नहीं हुए तो डीपीआरओ और डीएम पर बरसे उज्ज्वल

Tue, 07 Jun 2016 10:51 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

पिछले ढाई माह से अटके पढ़े दो कार्य नहीं कराए जाने से खफा राज्य मद्य निषेद्य परिषद के चेयरमैन डॉ कुलदीप उज्जवल ने पहले मोबाइल पर डीपीआरओ को खरी खोटी सुनाई। डीएम का नाम लेकर भी अपशब्द कहे। प्रशासनिक सिस्टम को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया। डीएम ऑफिस में तांडव मचाने का एलान कर दिया। एलान के मुताबिक सोमवार को उज्जवल अपने पिता चौधरी धर्मपाल सिंह और ग्राम प्रधानों के साथ डीएम ऑफिस पहुंचे। डीएम का सख्त लहजा देख चौधरी धर्मपाल ने यहां भ्रष्टाचार का मामला उछाला। प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। यहां काफी देर तक हंगामा रहा। धर्मपाल सिंह ने कहा कि उनके पास भ्रष्टाचार का रजिस्टर है, जिसे सपा प्रमुख मुलायम सिंह के समक्ष रखा जाएगा। उधर, शाम के समय जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने कुलदीप उज्जवल पर मोबाइल पर अभद्रता करने की शिकायत डीएम से की है। उज्जवल के मुताबिक फुलेरा न्याय पंचायत में ग्राम सचिव की तैनाती और ट्रांसफर किए गए उनके गांव मवी कलां के ग्राम सचिव को दोबारा गांव में ही नियुक्त करने की मांग वह लंबे समय करते चले आ रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें