फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya Murder Mystery: Raja Raja Raghuvanshi के पिता ने सोनम को लेकर कह दी बड़ी बात | Indore Couple

Wed, 11 Jun 2025 01:31 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

पत्नी के साथ हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या की घटना ने देशभर के लोगों को चौंका दिया है। हनीमून के दौरान पत्नी द्वारा ही मार दिए गए राजा और उसके परिजनों के प्रति जनता सहानुभूति प्रकट कर रही है। मामले में मिले सारे सबूत अब तक सोनम रघुवंशी के खिलाफ हैं। इसी बीच राजा के पिता का बयान भी सामने आया है, राजा रघुवंशी के पिता अशोक रघुवंशी ने कहा कि, "अगर सोनम रघुवंशी से सख्ती से पूछताछ की जाए तो मामले के कई तथ्य सामने आएंगे। एक महिला अकेले ऐसा नहीं कर सकती। इसमें और लोग भी शामिल होंगे।इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में कई खुलासे हो रहे हैं। इधर सोनम रघुवंशी को लेकर भी नई-नई बात सामने आ रही हैं। हाल ही में राजा रघुवंशी की मां और सोनम के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो सामने आया है। ये बातचीत राजा की हत्या से कुछ देर पहले की बताई जा रही है। बातचीत से पता चलता है कि सोनम ने इस दिन खास व्रत रखा था। इसके बाद राजा और सोनम की 11 मई को शादी हुई। दोनों के परिवार बहुत खुश थे। सोनम भी परिवार में घुल मिल गई और कभी अपनी साजिश का शक नहीं होने दिया। 16 मई को सुपर कॉरिडोर के कैफे में राजा की हत्या की साजिश रची गई। प्रेमी राज ने दोस्त विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को साथ में लिया। उसी रात छह घंटे तक फोन पर सोनम को हत्या की पूरी योजना समझाई गई। हत्या के पहले राज ने आरोपियों को 50 हजार, एक कीपैड, एक एंड्रॉइड मोबाइल और नई सिम दिलाई। ये सब चीजें आरोपियों ने सोनम को दे दी। इसी नंबर और फोन से सोनम शिलांग जाने के बाद तीनों के संपर्क में रही थी।  
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें