उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर और उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में चढ़ावे के कथित गबन और चोरी के मामलों पर निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि राम मंदिर दान चोरी मामले में अगर सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पास सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक करें, वरना ये सब राजनीति करना बंद करें।