एफसीआरए संशोधन बिल को लेकर पक्ष और विपक्ष में तनातनी के बीच जेपीसी को भेज दिया गया है, जिस पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की प्रतिक्रिया आई है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि कांग्रेस व इसके सहयोगी दल और सत्ता पक्ष ने मिलकर एफसीआरए बिल का राजनीतिकरण कर दिया है जिसके कारण इस बिल को जल्दबाजी में जेपीसी भेजा गया है। उन्होंने कहा कि संसद न चलने से सरकार कई महत्वपूर्ण बिल बिना बहस के ही पास करा ले रही है। ये सत्ता पक्ष और विपक्ष की मिलीभगत लगती है।