बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर मंगलवार को बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में अपना शक्ति प्रदर्शन किया। बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने के बाद मायावती सीधे एसपी सरकार पर हमलावर हो गईं। उन्होंने कहा कि जानबूझकर नासमझ बने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह और उनके बबुआ ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक क्षेत्र में जो जगह बनाई है वो पूरी किा पूरी देन बाबा साहब की है । वर्ना ये सभी लोग आज किसी न किसी की गुलामी कर रहे होते। ये अहसानफरोश हैं जो हमारी सरकार में लगाई गईं संतों और महापुरुषों की मूर्तियों के बारे में आए दिन शैतानी भरे लहजे में काफी बेहूदी भाषा का इस्तेमाल करते रहते हैं।