नोएडा के सेक्टर 63 की एक खिलौना बनाने वाली एक्सपोर्ट कंपनी में भयंकर आग लग गई । घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची और चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि जिस वक्त आग लगी, कंपनी में कुछ वर्कर्स मौजूद थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।