झांसी में घने कोहरे की मार सबसे ज्यादा रेल सेवाओं पर पड़ रही है। कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ती जा रही है। ट्रेनों के देरी से चलने की वजह से मुसाफिरों को खासा मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। ज्यादातर ट्रेनें नौ से दस घंटे की देरी से चल रही हैं और यात्री स्टेशन पर घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं।