2G घोटाले में कोर्ट के सभी आरोपियों को बरी करने के फैसले के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर जोरदार तरीके से पलटवार किया है। इस बीच, UPA-2 के समय देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी । उन्होंने कहा कि 2G को लेकर बीजेपी की ओर से जानबूझकर प्रॉपेगैंडा फैलाया गया। पूर्व पीएम ने कहा कि सभी आरोप खराब नीयत से लगाए गए थे।