मणिपुर में हिंसा की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शांति बहाली के लिए कई जिलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मणिपुर में पिछले डेढ़ महीने से जारी हिंसा और तनाव की स्थिति पर चर्चा के लिए आज सर्वदलीय बैठक होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से यह बैठक बुलाई गई है। विपक्ष लंबे समय से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग कर रहा था।