बागपत के काठा गांव के पास रोडवेज की बस से कुचलकर व्यक्ति की मौत हो गई। मृत व्यक्ति ट्रक क्लीनर था जो खराब ट्रक के पीछे दुर्घटना न होने के लिए झाड़ियां लगा रहा था, तभी पीछे से आ रही यूपी रोडवेज की बस ने क्लीनर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मौका-ए-वारदात पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस 100-110 की स्पीड में थी। एक्सीडेंट के 2 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।