यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार में फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी भी कूद पड़ी हैं। बागपत में एसपी प्रत्याशी शोकेंद्र तोमर के समर्थन में महिमा ने गौरीपुर जवाहरनगर से बड़ौत तक रोड शो निकाला। एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। उत्साहित समर्थकों ने नेता जी के साथ महिमा का भी जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि एसपी के पूर्व नेता अमर सिंह ही महिमा चौधरी को एसपी में लेकर आए थे। लेकिन, अब अमर सिंह राजनीति के हाशिए पर हैं, पर महिमा चौधरी लगातार पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार कर रही हैं।