Maharashtra Elections Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद आज सुबह से मतों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार बारामती विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। अजीत पवार की इस संभावित जीत को लेकर उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने खुशी जताई है और इसके लिए बारामती की जनता को धन्यवाद दिया है।